तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लाइव क्विज में झालावाड़ का परिवार विजेता

SHARE:

18वीं वर्षगांठ पर आयोजित क्विज में देशभर से लाखों दर्शक जुड़े, विजेता परिवार को गोकुलधाम सोसाइटी सेट की यात्रा का मौका

झालावाड़। लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय लाइव क्विज में झालावाड़ के प्रमोद गुप्ता और उनका परिवार विजेता परिवारों में शामिल हुआ है। सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स की ओर से आयोजित इस क्विज में देशभर से लाखों दर्शकों ने हिस्सा लिया।

1 से 21 अगस्त तक टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर आयोजित लाइव क्विज में प्रशंसकों ने शो, इसके किरदारों और गोकुलधाम सोसाइटी से जुड़े सवालों के जवाब दिए। क्विज के जरिए दर्शकों को अपने पसंदीदा शो से जुड़ने और वास्तविक समय में अपनी जानकारी परखने का अवसर मिला।

गोकुलधाम सोसाइटी के सेट पर जाने का मौका

विजेता प्रमोद गुप्ता और उनके परिवार को मुंबई स्थित गोकुलधाम सोसाइटी के प्रतिष्ठित सेट की यात्रा का अवसर मिलेगा। क्विज की शर्तों के अनुसार परिवार वहां ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शूटिंग को नजदीक से देखने के साथ शो की 18 साल की यात्रा का जश्न कलाकारों के साथ मना सकेगा।

शो के क्रिएटर-प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा कि क्विज को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही। उन्होंने बताया कि मूल योजना से आगे बढ़ते हुए 18 से अधिक परिवारों को गोकुलधाम सोसाइटी आने का अवसर देने का निर्णय लिया गया है।

सोनी सब के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवणकर ने कहा कि क्विज में परिवारों की भागीदारी शो के प्रति दर्शकों के जुड़ाव को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दर्शकों को केवल शो देखने के बजाय गोकुलधाम सोसाइटी की दुनिया को करीब से अनुभव करने का अवसर देना इस उपलब्धि के जश्न का विशेष हिस्सा है।

क्विज के परिणाम प्रतिदिन घोषित किए जा रहे हैं। विजेताओं की पूरी सूची आने वाले दिनों में टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर साझा की जाएगी। विजेताओं से आगे की औपचारिकताओं के लिए शो की टीम व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें